जनसुरक्षा के मुद्दे पर सचेत नैनीताल पुलिस, छेड़छाड़ के आरोपियों को दो घंटे में धर दबोचा…
नैनीताल: मित्रता, सेवा, सुरक्षा के ध्येय को फिर एक बार नैनीताल पुलिस ने साबित कर दिया, नैनीताल में छेड़छाड़ के अपराधियों को पुलिस ने दो घंटे में हवालात में लाकर स्पष्ट कर दिया कि सुई की नोक के बराबर भी कानून व्यवस्था को चुनौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी, नवनियुक्त एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने तत्परता से एक्शन लेकर अपराधियों को सख्त हिदायत दे दी कि आपराधिक घटनाओं पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा और महिला सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जानिए पूरा मामला कैसे लड़की से हुई छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने दो घंटे में ही धर दबोचा…
शुक्रवार सुबह को पीड़िता निवासी लालकुआं द्वारा थाना लालकुआँ पर उपस्थित होकर तहरीर दी गई कि दिनांक 30-10-2025 की रात्रि लगभग 11:00 बजे अपनी भांजी के साथ बाजार से घर लौटते समय हनुमान मंदिर के पास किच्छा की ओर से आती UK06AD-0011 स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर वाहन में बैठे युवकों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। वादिनी की तहरीर पर थाना लालकुआँ में धारा 75(ii)/76/78(i) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उ0नि0 वंदना चौहान को सुपुर्द की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। आदेश के अनुपालन में एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में लालकुआं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 2 घंटे में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- चन्दन आर्या पुत्र सुरेश राम निवासी राजीवनगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ — उम्र 21 वर्ष
- अनिल कुमार आर्या पुत्र मोहन राम निवासी राजीवनगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ — उम्र 26 वर्ष
- विनोद आर्या पुत्र चतूर राम निवासी कार रोड, शिव मंदिर के पास, बिन्दुखत्ता, लालकुआँ — उम्र 30 वर्ष
मौके से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया।
गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 वंदना चौहान
उ0नि0 शंकर नयाल
का0 गुरमेज सिंह
का0 गणेश गिरी
का0 प्रहलाद सिंह
का0/चा0 खीम सिंह दानू
पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल ने ₹500 नगद ईनाम की घोषणा की है।
