कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, एसएसपी हरिद्वार नवनीत भुल्लर की कथनी,करनी में नहीं कोई अंतर,पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज…
हरिद्वार: एसएसपी हरिद्वार नवनीत भुल्लर कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन कराना सिर्फ़ कोई कथन नहीं बल्कि कार्यशैली का प्रभाव है… इस सख़्त कार्यशैली के प्रभाव से स्वयं चौकी इकबालपुर थाना झबरेड़ा के चौकी प्रभारी और अन्य भी वंचित ना रह पाए, निलंबन की सूचना ने पूरी हरिद्वार पुलिस को संदेश दे दिया कि कानून व्यवस्था में सख्ती कोई बयान नहीं बल्कि इसका प्रभाव हर पल पूरे महकमें में देखने को मिलेगा…
चौकी इकबालपुर थाना झबरेडा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त करने एंव प्रथम दृष्टा चौकी प्रभारी इकबालपुर एंव अन्य कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाये जाने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित 06 लोगो को एसएसपी हरिद्वार नवनीत भुल्लर द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंप दी है।

