संगठन संस्कार, भाजपा कार्यकर्ताओं से लगाव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चिन्यालीसौड़ दौरा बन गया मिसाल…
उत्तरकाशी: शून्य से शुरुआत,आज भी वही भावनात्मक जुड़ाव… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भी महसूस करते वही जुड़ाव और जनविश्वास की मजबूत कड़ी…. विद्यार्थी परिषद से शुरुआत कर भाजपा संगठन के आत्मीय जुड़ाव को सीएम धामी आज भी उसी प्रकार महसूस करते है जैसे उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत में महसूस किया… कार्यकर्ता की भावना का सम्मान और उनके हितों में अपना योगदान सुनिश्चित करना सीएम धामी के चार वर्षों के सफल कार्यकाल की मजबूत रीढ़ बना… धरातल से जुड़ी सीएम धामी की कहानी एक बार फ़िर चिन्यालीसौड़ के बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की पुत्री आशिका रावत के सगाई समारोह में हल्दी की रस्म निभाकर कार्यकर्ताओं के साथ उनके रिश्ते को अटुट बना गयी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया. एक तरफ़ सीएम धामी का लक्ष्य सुदूर क्षेत्रों की जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा. वहीं सीएम धामी के द्वारा बूथ अध्यक्ष की बेटी की शादी समारोह में शामिल होकर हल्दी की रस्म निभाना और आशीर्वाद देने का अंदाज… जनता के बीच उनका भावनात्मक जुड़ाव प्रगाढ़ करता दिखा…



