महाकुंभ मेला शिविर में शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने किया ध्वजारोहण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहे मौजूद…
प्रयागराज: लोक आस्था के महापर्व के भव्य, दिव्य कुंभमेला शिविर में गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। शंकराचार्य स्वामीअधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज के सानिध्य में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व संत विद्वानों की उपस्थित में वेद मंत्रोच्चार के साथ पंचोपचार पूजन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिविर में बन रही विशाल यज्ञशाला एवं शिविर के तैयारियों का अवलोकन कर जगद्गुरु शंकराचार्य से कुंभमेला के संबंध में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।








