सरल, सौम्य, अनुभवी कार्यकुशलता बनी एस एस तोमर निर्विरोध जीत का आधार, पाम सिटी के बने निर्विरोध अध्यक्ष…
किसी व्यक्ति के जीवन में समाजसेवा के प्रति समर्पण का भाव सर्वप्रथम उस व्यक्ति के चिंतन से होकर उसके व्यवहार में उतरता है ऐसी समाजसेवी सोच के व्यक्ति के जीवन पहला पड़ाव उसका घर, गली और सोसाइटी होता है कुछ ऐसे शब्दों की सार्थकता को अपनी कॉलोनी के लिए सिद्ध किया देहरादून की पॉश कॉलोनी पॉम सिटी के तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए एस एस तोमर ने…. जिनका सेवाभावी आत्मीय स्वभाव सभी को प्रभावित करता रहा…
लोगों ने 2025-26 के कार्यकारिणी के चुनाव में एस एस तोमर को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। बता दें एस एस तोमर पहले भी दो बार निर्विरोध अध्यक्ष व दो बार सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।
एस एस तोमर की कार्य कुशलता और क्षमता को देखते हुए कॉलोनी के लोगों ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए निर्विरोध चुना है। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने पर एस एस तोमर ने सोसाइटी के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया

