उत्तराखंड के युवाओं का कौशल विकास धामी सरकार की प्रतिबद्धता, कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने बताया युवा हितों में ग्राम्य विकास विभाग का विजन….

0

देहरादून: ग्रामीण अर्थव्यवस्था से लेकर शहरी विकास तक उत्तराखंड के युवाओं के कौशल विकास को विकसित करने में राज्य का ग्राम्य विकास विभाग भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

आज कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने आज देहरादून स्थित ‘यूथ एजुकेशनल सोसाइटी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल विभाग की विभिन्न युवा हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री भरत चौधरी ने राज्य के युवाओं के कौशल विकास को उत्तराखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया। इस दौरान उन्होंने ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना ( DDU-GKY) के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को यूनिफॉर्म वितरित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीब ग्रामीण युवाओं का कौशल विकास करते हुए उन्हे न्यूनतम या इससे अधिक नियमित मासिक मजदूरी वाले रोजगार दिलाना है। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वित्त पोषित DDU-GKY जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड की आधारशिला है और हमारी सरकार युवाओं को केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि रोजगार के ठोस अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने यूथ एजुकेशनल सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निजी संस्थानों और सरकार के समन्वय से ही कौशल विकास के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास प्रदेश में रोजगार सृजन को नई गति देंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं/छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री,भरत सिंह चौधरी ने उन्हें अनुशासन, समर्पण और मेहनत के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को संवारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अरुण चमोली अध्यक्ष, यूथ एजुकेशनल सोसाइटी, संस्थान के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, छात्र-छात्राएं सहित आनेको गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed