अध्यात्म, संस्कृति का केंद्र बनेगा श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम, स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने किया शिलान्यास…
चित्रकूट: धर्म, संस्कृति, सभ्यता और अध्यात्म को समर्पित पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज के पावन सानिध्य में चित्रकूट में श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री सर्वानंद सोनोवाल रहे।
कार्यक्रम में नैमिषारण्य चित्रकूट के संत महंत दण्डी स्वामी सहित, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी,राज्यमंत्री उत्तरप्रदेश सरकार अश्विनी त्रिपाठी, विजय मिश्रा पूर्व मंत्री, सद्गुरु सेवा संघ जानकीकुण्ड के प्रतिनिधि श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मझगवां ठाकुर सजय सिंह, विधायक चित्रकूट मध्यप्रदेश के पुत्र, युवानेता विक्रम सिंह गहरवार, विधायक बांदा के पुत्र युवा नेता देवांश द्विवेदी, युवामोर्चा उत्तर प्रदेश के सचिव के के गौतम, भाजपा नेता मथुरा मेरुकान्त पाण्डेय, भाजपा नेता नीरज सिकरवार, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान,सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महोबा से आये बंसगोपाल यादव ने लोक संस्कृति आल्हा का मंचन किया और प्रयाग के प्रसिद्ध भजन गायक मनोज गुप्ता ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सुरक्षा हेतु भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
















