February 10, 2026

उधमसिंहनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से निपटने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बनाया एक्शन प्लान, जानिए कहा हुए भारी वाहन प्रतिबंधित?…

0

उधमसिंहनगर: जनपद उधमसिंहनगर में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ़ को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा सख़्ती से एक्शन प्लान लागू करने की तैयारी में जुटे है काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सडक दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा गांव की सभी छोटी बड़ी सड़कों जायजा लिया गया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने निर्देश दिये कि ज्यादा घनी आबादी वाले रास्तों पर भारी वाहन ना चलें। बीते दिनों हुई कुछ घटनाओं में भारी वाहन डंपर आदि से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

बीते दिनों कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मनगर व ढकीया नंबर एक में दो व्यक्तियों की डंपर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई थी वही उक्त डंपर को आक्रोशित लोगों ने आग लगा दी थी वही आज एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ग्राम ढकीया, गुलज़ारपुर, ब्रामनगर के करीब आधा दर्जन गांव की छोटी बड़ी सभी सड़को का जायजा लिया साथ ही सुबह 6:00 से रात्रि 9:00 तक सभी भारी वाहनों का छोटी-बड़ी सभी सड़कों पर प्रतिबंध लगाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed