नशे के नेटवर्क को जड़ से ख़त्म करने के लिए तत्तपर एसएसपी माणिकांत मिश्रा, अवैध अफीम किया बरामद…

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” संकल्प को पूरा करने के लिए एसएसपी उधमसिंहनगर माणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीमें दिन रात कार्रवाई कर रही है पुलिस के शिकंजे में आये दिन नशा तस्कर आ रहे है उधमसिंहनगर पुलिस के तत्प्रता के कारण बड़े स्तर पर नशा तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया गया…

इसी क्रम में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कोतवाली किच्छा पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उधम सिंह नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 13.05.2025 को  चौकी  दरऊ थाना किच्छा क्षेत्रांतर्गत सैजना मोड़ दरऊ पर  संदिग्ध व्यक्ति वाहनो की चैकिंग के दौरान होतेलाल पुत्र ओमप्रकाश के कब्जे से  573 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। होतेलाल उपरोक्त के कब्जे से अवैध अफीम बरामद होने पर उसे धारा 8/18 NDPS ACT के अंतर्गत समय  17.30 बजे गिरफ्तार कर थाना किच्छा में FIR. NO. 146/2025 धारा 8/18 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त से बरामद अवैध अफीम के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर मुसाईद से लेकर आना बताया। उक्त संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

बरामदा अवैध अफीम की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए है।

नाम पता अभियुक्त

होतेलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला साहूकारा नोगावा चौराहा थाना फतेहपुर पश्चिमी जिला बरेली हाल निवासी- ग्राम लोहार नगलाथाना फतेहपुर पश्चिमी जिला  बरेली उम्र-26 वर्ष

बरामदा माल का विवरण

1-573 ग्राम अवैध अफीम 

2-01 मोबाइल फोन

3-800 रुपये

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed