एसएसपी मणिकांत मिश्रा की चेतावनी, उत्तराखंड को अपराधी शरणस्थली समझने की भूल न करे…

0

अपराध की रफ़्तार पर लगाम और अपराधियों की नींद हराम, उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा कुछ ऐसे ही शब्दों की सार्थकता को निरंतर पूरा कर रहे है पूरे जनपद में बदमाशों की जान पर आफ़त बनी हुई है पिछले कई महीनों से या तो अपराधी उधम सिंह नगर छोड़ रहे है या अपनी आदत को बदल आपराधिक गतिविधियों को बंद कर रहे है…

थाना आईटीआई के लूट मुकदमे में वांटेड चल रहे कुख्यात फुरकान निवासी बिजनौर से पैगा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ हुई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बिजनौर ,मुरादाबाद, रामपुर उधम सिंह नगर में कुख्यात फुरकान पर अनेक डकैती, लूट ,चोरी ,हत्या के प्रयास और गैंगस्टर जैसे जघन्य धाराओं के दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है

फुरकान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस के लिए निशाने पर था एक दर्जन के करीब डकैती, अनेक लूट ,हत्या के प्रयास चोरी गैंगस्टर सहित 30 से अधिक मुकदमों का एक बड़ा आपराधिक इतिहास है

शातिर अपराधी अनेकों बार कई मामलों में जेल में रहने के कारण सर्विलेंस और पुलिस से गिरफ्तार होने से बचने के नुस्खों से अपने गैंग को समय-समय पर करता रहता था अपडेट।

इससे पूर्व गैंग के तीन अन्य अभियुक्त जनपद बिजनौर में पुलिस मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार हो चुके है

 मुठभेड़ स्थल एवं सरकारी अस्पताल काशीपुर जाकर मणिकांत मिश्रा, एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा स्थिति जायजा लिया गया

दुस्साहसिक अपराधी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा शाबाशी दी गयी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed