एसएसपी मणिकांत मिश्रा की चेतावनी, बदमाशों की बदमाशी ठीक कर देंगे, पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना, बदमाशों से हुई मुठभेड़…
पुलिस महकमे की मजबूती बड़े-बड़े बदमाशों को घुटनों पर ला देती है उधमसिंहनगर पुलिस ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों पर अपना शिकंजा कसते हुए उन्हें तत्काल सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम कर रही है बीते दिनों पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटनाओं में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा कि बदमाशों की बदमाशी ठीक की जाएगी..
जानिए कैसे पुलिस ने लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए बदमाशों को पकड़ा..
दिनांक 25.4.25 व 26.4.25 की रात गुरूनानक पैट्रोल पम्प झनकट कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत खटीमा, एम.ए. फ्यूल पैट्रोल पम्प लालपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किच्छा में मोटर साइकिलों पर सवार 06 व्यक्तियों द्वारा पैट्रोल पम्प के कर्मियों से तमन्चे के बल पर उनसे रूपये 27,000/ तथा रूपये 29,800/ को लूट कर फरार होने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा पर मु.अ. 133/25 धारा 310(2) बीएनएस तथा कोतवाली किच्छा पर मु.अ.सं0 131/25 धारा 310(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 28.4.25 को कोतवाली खटीमा व कोतवाली किच्छा की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोगों से सम्बन्धित 05 अभियुक्तों को लूटी गयी धनराशि क्रमशः 14000/, 20,000/ कुल 34000/ रूपये मय घटना में प्रयुक्त 02 अद्द तमंचों मय कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफतार किया गया, इस दौरान अभियुक्तों द्वारा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस पार्टी पर फायर किया गया तथा पुलिस द्वारा की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में सीएचसी नानकमत्ता उपचार हेतु भेजा गया। उपरोक्त अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तों के दो अन्य साथी की तलाश जारी है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 311,317(2),317(3), 3(5), 61(2),बी0एन0एस0 तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोतरी की गयी।
घटना के बाद मौका मुआयना कर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली
गिरफ्तार अभियुक्त
➡️ साहिल पुत्र जगबीर निवासी फाजिलपुर पोस्ट ऑफिस फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 जिला सोनीपत उम्र 27 वर्ष ईईवे।
➡️ मोहित पुत्र श्री शिव नारायण सिंह निवासी गड़ी बोर थाना अरुण स्टेट जिला रोहतक उम्र 22 वर्ष ।
,र1र➡️ राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी सीतावली थाना मुहाना जिला सोनीपत उम्र 22 वर्ष
➡️ हरेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र हुकुमचंद निवासी फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 सोनीपत उम्र 32 वर्ष
➡️ सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उर्म 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा
बरामद मालः-
➡️02 अद्द तमन्चे 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
➡️34000/- रूपये नगद
➡️दो अद्द मोटर साइकिल

