February 4, 2026

वाहन चोरी के मामलों पर हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल का कड़ा एक्शन, 14 मोटरसाइकिलें बरामद, पुलिस करेगी वाहन मालिकों की तलाश….

0

हरिद्वार: वाहन चोरी के लगातार बढ़ते मामलों एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल तत्काल एक्शन लेते हुए हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की। 

पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर पहले दो संदिग्धों को चेकिंग के दौरान पकड़ा। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर पेंटागन मॉल के पीछे कूड़े के ढेर के पास छिपाकर रखी गई चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो अन्य शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिलें हरिद्वार सहित अन्य जनपदों से चोरी की गई थीं। पुलिस अब चेसिस और इंजन नंबर के माध्यम से वाहनों के असली मालिकों की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई से 14 परिवारों को उनकी चोरी हुई मोटरसाइकिलें वापस मिलने की उम्मीद जगी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed