अवैध शराब का ज़खीरा, चार्ज संभालते ही हरिद्वार आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला का बड़ा एक्शन…
Oplus_131072
जनपद हरिद्वार में अवैध शराब की जड़ों को उखाड़े फैंकने में बड़े एक्शन प्लान के साथ उतरे जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने चार्ज संभालते ही कड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया, अधिकारी की जिम्मेदारी महज कार्यालयों तक सीमित नहीं रहती बल्कि ख़ुद जगह-जगह अवैध शराब के अड्डों पर निशानदेही कर उन्हें जमींदोज किया जाता है कुछ ऐसे ही शब्दों की सार्थकता को अंजाम देते हुए आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला के नेतृत्व में आबकारी टीम ने लक्सर में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया….पढ़िए पूरा मामला….
आगामी निकाय चुनाव 2025 के मद्देनजर अवैध मदिरा पर रोकथाम के लिए आबकारी आयुक्त द्वारा जारी किए गए सख्त निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा जनपद में निरंतर सघन प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 02 जनवरी, 2025 को जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार कैलाश चंद्र बिंजोला के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन शैलेन्द्र उनियाल व अपराध निरोधक क्षेत्र लक्सर के आबकारी निरीक्षक मनोहर पतियाल ने ग्राम लक्सर में मोनू पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह के घर पर दबिश देकर अवैध देशी मदिरा व संबंधित सामग्री बरामद की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि घर में अवैध रूप से देशी शराब तैयार एवं संग्रहित की जा रही है। मौके पर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के भरे हुए पव्वे, खाली काँच, ढक्कन, सिरिंज व सुपर बॉन्ड (फेविक्विक) आदि जब्त किए गए।
आबकारी विभाग की टीम ने बरामद शराब व सामग्री को जब्त करते हुए मोनू पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि, “आगामी निकाय चुनावों को मद्देनजर रखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आबकारी विभाग सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर निरंतर कार्रवाई कर रहा है।”
आबकारी आयुक्त द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश में अवैध शराब व उससे संबंधित गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आम जनमानस से अपील की गई है कि वे अवैध शराब/ प्रदेश के बाहर से तस्करी कर लाई जा रही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पुष्ट सूचना तत्काल निकटतम आबकारी कार्यालय या आबकारी विभाग द्वारा जारी केन्द्रीय कंट्रोल रूम नंबर टोल फ्री नंबर 18001804253 / 75790-98405 / 0135-2656229 व 99978-68925, राजीव चौहान, सहायक आबकारी आयुक्त, मुख्यालय 98370-59675 पर फोन/ व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते है। सूचना देने वाले से संबंधित जानकारी पूर्णतः गुप्त रखी जाएंगी व सूचना की पुष्टि उपरांत सम्बन्धित को यथोचित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
