जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के सख़्त आदेश, नहीं होने दी जाएगी घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने लिया एक्शन…
हरिद्वार: घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के सख़्त आदेशों का पालन जिला पूर्ति विभाग लगातार कर दिखाई पड़ रहा है जिलाधिकारी ने घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग न होने देने की सख्त हिदायत जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल को दी है जिसके मद्देनजर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए, जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026 के अनुपालन में जनपद के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्यवाही की गयी।

जिसमें दिनांक 15-03-2026 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों द्वारा जनपद के विभिन्न होटलों, ढाबों एवं रेस्टोरंट सहित कुल 15 व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्यवाही की गयी, जिसमें नवोदय नगर, बहादराबाद में 05 तथा तहसील भगवानपुर में 05, कुल 10 घरेलू गैस सिलेण्डर कब्जे में लिये गये है।

