समाज हित के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एकजुट बन्नू बिरादरी देहरादून, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कपूर के आवास पर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न…

0

देहरादून: सामाजिक, सांस्कृतिक और कार्यो में लगातार अपनी विशेष भूमिका निभाने वाले संगठन बन्नू बिरादरी देहरादून कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक बन्नू स्कूल के अध्यक्ष अमित कपूर के निवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बन्नू स्कूल के अध्यक्ष अमित कपूर ने की,बैठक का संचालन स्कूल प्रबंधक संजीव विरमानी द्वारा किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से दीपक भाटिया को बन्नू बिरादरी देहरादून का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अमित कपूर ने औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की।

इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित सविता कपूर (विधायक, देहरादून कैंट) को भी सर्वसम्मति से बन्नू बिरादरी देहरादून का मुख्य संरक्षक चुना गया। उन्होंने बिरादरी को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नवगठित कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से नियुक्ति किया गया जिनमें महामंत्री सरदार संतोक नागपाल, कोषाध्यक्ष रमेश खनिजो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्की खन्ना, संरक्षक अमरनाथ आहूजा,संरक्षक सोमनाथ भाटिया, संरक्षक मदन चांदना, संरक्षक भीम वीरमानी, संरक्षक तिलक राज चांदना नियुक्त हुए।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज को एकता के सूत्र में बांधने तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में अमित कपूर ने कहा कि बन्नू बिरादरी एक परिवार की तरह है और सभी को मिलकर इसे आगे बढ़ाना होगा। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक भाटिया ने कहा कि बिरादरी को संगठित कर नियमित बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को जोड़ते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संजय चांदना, अमित भाटिया , डॉ रमन नकरा ,चरणजीत भाटिया,भूषण भाटिया ,अमरनाथ मुनियाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed