February 25, 2026

धामी सरकार ने तेज की अर्धकुंभ की तैयारी, अखाड़ा परिषद के गुटों में तनाव जारी, बैठक का कोरम अधूरा, पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी का विस्तृत लेख…

0

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से संबंध 13 अखाड़ों ओर मेला अधिष्ठान की आयोजित बैठक को ग्रहण लग गया। अखाड़ों में गुटबाजी ,परस्पर समन्वय, संवाद के अभाव के चलते अखाड़ा परिषद के आठ अखाड़ों ने बुधवार को आहुत बैठक में भाग नहीं लिया।

पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आमंत्रण पर सभी अखाड़ों ने बैठक में उपस्थित होकर सहयोग करने का आश्वासन, आशीर्वाद मुख्यमंत्री को दिया था। तब मेला अधिष्ठान ने सभी अखाड़ों को व्यक्तिगत निमंत्रण भेजा था,जिसमें सभी अखाड़ों ने प्रतिभाग
किया था लेकिन अखाड़ा परिषद दो गुटों में बटी हुए हैं लिहाजा मेला अधिष्ठान द्वारा निमंत्रण भेजने की चूक आज भारी पड़ गई और 8 अखाड़ों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

आज की बैठक में निरंजनी अखाड़ा, जूना, आव्हान, अग्नि व आनंद अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने ही भाग लिया। शेष अखाड़ों के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण कुर्सियां खाली पड़ी रही।

हालांकि अखाड़ा परिषद के एक गुट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पूरी महाराज, महामंत्री महंत हरि जीमहाराज की अगुवाई में मेला अधिकारी सोनिका सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ने संतों से परामर्श कर बेहतर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
लेकिन कोरम के अभाव व आठ अखाड़ों के साधु संतों की अनुपस्थिति के कारण बैठक”” बेनूर “” दिखाई दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed