अधिकारियों की सुस्ती ने अधर में लटका दिया कैंसर हॉस्पिटल, करोडों की लागत से देहरादून में बनकर है तैयार…
कभी बजट की देरी होती तो कभी हॉस्पिटल चलाने के लिए जिम्मेदार की कमी, देहरादून हर्रावाला में कैंसर हॉस्पिटल तो बना गया लेकिन उत्तराखंड सरकार को इसका संचालन करने वाला नहीं मिल रहा, स्वास्थ्य विभाग के नायाब अफ़सर इस गरीब कल्याण करने वाले हॉस्पिटल का संचालक नहीं खोज पा रहे, देश दुनिया की यात्रा कर चुके स्वास्थ्य मंत्री का भी ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं है अगर यह कैंसर हॉस्पिटल समय से चल जाता तो हजारों मरीजों का मुफ़्त कैंसर इलाज जरूर मिलता लेकिन हुक्मरान व्यवस्था चलाने में असफल साबित हुए…
देहरादून हर्रावाला में 106 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल बना है बीते 2024 में प्रदेश सरकार ने अस्पताल को पीपीपी मोड पर चलाने का निर्णय लिया था।
कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए देहरादून के हर्रावाला में सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल बन कर तैयार है। लेकिन पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) मोड पर अस्पताल को चलाने के लिए संचालक तलाशने में पसीने छूट रहे हैं।
2020 में सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया गया था। इस अस्पताल का निर्माण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार के वित्तीय सहयोग से किया गया।

