समेटी जाएंगी हरिद्वार में अपराध की जड़ें,एसएसपी नवनीत भुल्लर की कार्रवाई ने स्पष्ट कर दी तस्वीर,रुड़की में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़….

0

हरिद्वार: आईपीएस नवनीत भुल्लर ने जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था की कमान संभालते ही अपराधिक गतिविधियों की जड़ों को समेटना शुरू कर दिया है जिसका ताजा उदाहरण रुड़की की गंगनहर कोतवाली में देखने को मिला…

हरिद्वार पुलिस ने रुड़की में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध असलहा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से कई अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी नवनीत भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित एक वर्कशॉप में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से छह अवैध तमंचे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबनी .22 बोर राइफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।

पुलिस ने मौके से जावेद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद यानी मशीन वर्क का है। इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में डाई यानी फॉर्मा बनाकर अवैध तमंचे और पिस्टल तैयार करता था। पुलिस को मौके से जिंदा और खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उससे पूछताछ जारी है कि वह इन हथियारों को किन लोगों को सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed