तेज़ तर्रार आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार बने पुलिस महानिदेशक, बीएसएफ में भी दी है सेवाएं…
देहरादून: चाकचौबंद क़ानून व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को सदैव उच्चस्तर पर स्थापित करने वाले आईपीएस अभिनव कुमार को उत्तराखंड शासन द्वारा फिर से पदोन्नत किया गया है।
उत्तराखंड शासन में हुई डीपीसी में नौ आईपीएस अफसरों के प्रमोशन को हरी झंडी मिल गई है। शासन ने एडीजी जेल अभिनव कुमार को पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नति दी, अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस अफसर हैं. वो हरिद्वार और देहरादून के एसएसपी, गढ़वाल रीजन के आईजी के साथ बीएसएफ आईजी जैसे पदों पर रहे हैं
वह कई साल तक जम्मू-कश्मीर में प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के वक्त भी वो जम्मू-कश्मीर में ही थे
आईपीएस अभिनव कुमार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक हैं।

