भावनाओं को शब्दों में बयां करता नियामिका वर्मा द्वारा रचित “तुम और मैं”, जानिए लेखिका का कैसे आई जी अमित कुमार से है जुड़ाव…
Oplus_131072
शब्दों में भावनाओं की असीम श्रृंखला को पिरोकर काव्य संग्रह की रचना करना एक प्रेरणादायी प्रतिभा है शब्दों को भावनात्मक रूप प्रदान करने की कला को गुलज़ार करता एसएसबी आई जी अमित कुमार की धर्मपत्नी नियामिका वर्मा द्वारा लिखा एक काव्य संग्रह “तुम और मैं”…
जिसका विमोचन पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मोहन भंडारी द्वारा रानीखेत (गनियाद्योली ) स्थित एस एस बी सीमांत मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में किया गया।
इस दौरान शस्त्र सीमा बल के आई. जी. अमित कुमार ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि नियामिका वर्मा ने किताब अपनी बुजुर्ग माता लतिका वर्मा की प्रेरणा से पूरी की।
इस अवसर पर कैंट के सीईओ कुनाल रोहिला भी उपस्थित रहे, भव्य कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमांडेंट अरविंद कुमार ने किया, इस अवसर पर बल के कई अधिकारी व अतिथि मौजूद रहे।
