December 3, 2025

उधमसिंहनगर पुलिस ने हत्या आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, एसएसपी मणिकांत मिश्रा का आदेश, अपराधियों पर हो कड़े एक्शन…

0

उधमसिंहनगर: तत्काल एक्शन, तुरंत घेराबंदी… अपराधी पुलिस को ना समझें ठंडी… एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनपद ऊधमसिंहनगर में पदभार संभालते ही अपराध नियंत्रण और अपराधियों को तत्काल सलाखों के पीछे पहुँचाने का जो क्रम शुरू किया था वो आज भी उसी रफ्तार के साथ जारी है…

सितारजंग पुलिस ने देर शाम एक पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। निशान सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दरअसल 29 जुलाई की शाम कोतवाली सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सेजनी में पुलिस को सूचना मिली कि निशान सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम सेजनी ने आपसी कहासुनी में सुरजीत सिंह पुत्र धीर सिंह (उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम सेजनी) को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा और जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निशांत सिंह और सुरजीत सिंह के बीच पानी की मोटर लगाए जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस कहासुनी के दौरान, निशांत सिंह ने अपने पास मौजूद हथियार से सुरजीत सिंह पर सीधे फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरजीत सिंह को तुरंत सी.एच.सी. सितारगंज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या की वारदात के बाद, पुलिस ने आरोपी निशान सिंह की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा गोठा से बसगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर जब एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा पुनः उसको पकड़ने की कोशिश की गई तो अभियुक्त द्वारा फिर से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आड़ लेकर आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की गई तो अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम निशान सिंह बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed