February 1, 2026

कई राज्यों में उधमसिंहनगर पुलिस की चली छापेमारी, एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्ती, तीन शातिर लुटेरों को दबोचा…

0

उधमसिंहनगर: शातिर कितना भी बड़ा हो अपराधी उधमसिंहनगर पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पायेगा, एसएसपी माणिकांत की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पड़ोसी राज्यों में ठिकाने बदलने के बाद भी पुलिस ने शातिर लूटेरे को धरदबोचा, ताजा मामला दिनांक 22-1-2026 को शिकायतकर्ता नरेश कुमार निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा तहरीरी सूचना पर मिला, 03 अज्ञात लुटेरो द्वारा उसके घर मे घुसकर तमंचे की नोक पर घर से 87000 रूपये नगद व ज्वैलरी व 02 मोबाईल फोन लूट कर ले गये थे । उक्त सूचना पर मु0FIR N0-11/2026 U/S 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। शिकायत कर्ता शिव कुमार पाल उर्फ प्रसव कुमार पुत्र स्व अन्तराम निवासी ग्राम बरी थाना पुलभट्टा द्वारा मोबाइल सा. चोरी होने  की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR N0-12/2026 U/S 303(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । 

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगणो की शिनाख्त कर घटना का खुलासा करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये थे, जिसके मद्देनजर थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व में टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा सीसीटीवी फुटेज/लोगों से पूछताछ कर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, उत्तर प्रदेश सम्भावित स्थानों पर अभि0गणो की तलाश करते हुए  अथक प्रयास मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 29-01-2026 को अभि0 इस्लाम पुत्र अहमद हुसैन नि0 ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली(उ0प्र0) को अभयपुर तिरहा भोजीपुरा बरेली उत्तर प्रदेश से अवैध तमंचे मय लूट का माल सहित गिरफ्तार किया गया है ।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरा भाई अबरार पुत्र अहमद हुसैन व मेरा दोस्त शकील पुत्र हसीन मियां निवासी ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली के साथ मिलकर योजना बनाकर हम लोगो द्वारा दिनांक 21/22-01-2026 की रात मे ग्राम बरा मे एक घर मे घुसकर तमंचे के बल पर उस घर से 87000 रूपये नगद व ज्वैलरी व 02 मोबाईल फोन लूट लिए थे उनको लूटने के बाद हम लोग ग्राम बरी मे गये और हम तीनो ने मिलकर एक घर से उसकी मोटरसाइकिल HF डिलक्स न0- UK06BB-0874  चोरी कर ली थी और मेरे हिस्से मे 25000 रुपये नगद व 01 वीवो कम्पनी का फोन आया जो बरामद करा दिया है। लूट के शेष रूपये व ज्वैलरी व चोरी की मो0सा0 मेरे भाई अबरार व मेरे दोस्त शकील के पास है । बरामदगी के आधार पर मु0FIR N0-11/2026 U/S 309(4) मे बढोत्तरी धारा 317(2)/3(5) BNS व 3/25 आयुध अधि0 व मु0FIR N0-12/2026 U/S 303(2)BNS को धारा 305 BNS में तरमीम किया गया है ।अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी  है ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1-इस्लाम पुत्र अहमद हुसैन नि0 ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी जिला बरेली(उ0प्र0)

वांछित अभियुक्त गण

1-अबरार पुत्र अहमद हुसैन निवासी ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी, जिला बरेली

2-शकील पुत्र हसीन मियां निवासी ग्राम लोहार नगला थाना फतेहगंज पश्चमी, जिला बरेली

बरामदगी

1-एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 

2- एक अदद मोबाईल फोन  वीवो कम्पनी एक नीले ग्रे रंग का पिट्टु बैग ( घटना में प्रयुक्त)

3- 26500/- रूपये नगद, 

 आपराधिक इतिहास

 आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तारी टीम-

थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा,रविन्द्र सिह बिष्ट थानाध्यक्ष दिनेशपुर,नन्दन सिह रावत थानाध्यक्ष पन्त नगर,उ.नि दिनेश चन्द भट्ट,उ. नि धीरज वर्मा,उ.नि. प्रदीप पन्त,उ. नि पंकज कुमार,उ.नि जगत सिह शाही,उ.नि. दीपक जोशी, उ.नि. अनवर अहमद, अ.उ.नि प्रताप सुयाल,अ. उ. नि प्रकाश चन्द,का. दीपक बिष्ट,का. महेन्द्र सिह,का. गजेन्द्र सिह, का. अमित जोशी, का. अमित देवरानी,का. उमेश

एस.ओ.जी.टीम

निरीक्षक जसवीर सिह चौहान, उ.नि.रमेश बेलवाल, का. पंकज बेनीवाल, का. राजेन्द्र कश्यप,का.भूपेन्द्र सिह.का दिनेश.का नीरज शुक्ला, का.वीरेन्द्र

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed