सीएम धामी के नशा मुक्त उत्तराखण्ड संकल्प का लक्ष्य पूरा कर रही उधमसिंहनगर पुलिस, ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब नशीले कैप्सूल बरामद…

0

नशे की गोली हो या अवैध कैप्सूल उधमसिंहनगर पुलिस करेगी तस्करों से पूरी वसूल, नशा तस्करों को दांतो तले चने चबवाने वाली पुलिस के निशाने पर हर जगह बने हुए है  किसी भी रूप में छिपे तस्करों को खोज निकालने के सख़्त आदेश देने वाले मणिकांत मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व रोकथाम हेतु सख़्त आदेश दिए गए है….

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर, व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा बांसफोड़न क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.05.2025 को मिलन बैंकट हाल के पास अभियुक्त अनस पुत्र जरीफ को एक गत्ते की पेटी के साथ पकड़ा गया , जिसके द्वारा पूछताछ में उक्त पेटी में नशे की गोलिया होना बताया गया, नशे की गोलिया होने की बात बताने पर तत्काल ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया, ड्रग इंस्पेक्टर के मय टीम के मौके पर आने पर पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से बरामदा पेटी में से Acetaminophen tarmadol hcl & Dicyclomine hcl capsules की 10 कार्टन बॉक्स बरामद हुए जिसमे कुल 2400 नशीले कैप्सूल बरामद हुए है । औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि बरामदा कैप्सूल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं दी जा सकती है न ही कोई इसे कब्जे में रख सकता है इन कैप्सूलों में मौजूद टर्माडोल स्वपाक औषधि एव मन: प्रभावी पदार्थ में अंतर्गत आता है, पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद होने पर अभियुक्त अनस पुत्र जरीफ को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कर थाना हाजा पर मुकदमा एफ0आई0आर0 न0- 221/25 धारा- 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है! अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

बरामदा प्रतिबंधित कैप्सूल—

1- ACETAMINOPHEN TRAMADOL HCL & DICYCLOMINE hcl capsules — 2400 कैप्सूल।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अनस पुत्र जरीफ निवासी मझरा वार्ड नंबर- 22 थाना काशीपुर उधमसिंहनगर उम्र करीब-19 वर्ष 

पुलिस टीम

1-    एसएचओ अमर चंद शर्मा 

2-    एसएसआई अनिल जोशी 

3-   एसआई सुनील सुतेरी 

4-   आरक्षी सचिन कुमार 

5-  आरक्षी अमरदीप 

6 – वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार -उधमसिहनगर मय टीम कुमाऊं मंडल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed