डीएम मयूर दीक्षित के नेतृत्व में धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छ्ता अभियान का जोरदार आगाज़, अवैध कब्जों पर एक्शन जारी….
धर्मनगरी हरिद्वार के प्रति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की आस्था पद के उत्तरदायित्व के साथ-साथ प्रत्येक व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है… जिसके परिणाम लगातार हरिद्वार में दिखाई दे रहे। हरिद्वार में अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रभावी ढंग से अभियान छेड़कर जमीनों को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर उतरकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करते हुए अपने क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए चलाया जा रहे स्वच्छता अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करे।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में 30वें दिन भी जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरंतर सफाई अभियान
बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने बताया कि चिन्मय डिग्री कॉलेज चौक के पास कचरा सफाई का कार्य एवं भेल टाउनशिप में एडमिस्ट्रेन विभाग द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया तथा भगत सिंह चौक से एचआरडीसी चौराहा तक डिवाइडर पर पेड़ो की छटनी का कार्य किया गए तथा उनकी साफ सफाई कराई गई साथ ही पेंटागन मॉल के पास एवं डिस्पेंसरी के पास सफाई का कार्य कराया गया।
विकास खंड अधिकारी लक्सर प्रवीण भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि अलावलपुर लक्सर एवं महतोली लक्सर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने अवगत कराया है कि आज देशी विदेशी मदिरा की दुकानों पर भी साफ सफाई का कार्य कराया गया। आरएम सिडकुल कमल कफलतिया ने अवगत कराया है कि सिडकुल राजा बिस्कुट फैक्ट्री के आस पास क्षेत्र में साफ सफाई का कार्य किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का जो उद्देश्य एवं ध्येय है कि धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है तथा शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक साफ सफाई अभियान का कार्य निरंतर किया जा रहा है

