एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों को पाताल से भी ढूंढ लेगी उधमसिंहनगर पुलिस, जानिए मामला…

0

उधमसिंहनगर: एसएसपी मणिकांत मिश्रा के त्वरित नेतृत्व में उधमसिंहनगर पुलिस की तत्परता ने फिर साबित कर दिया कि पुलिस अपराधियों को पाताल से भी खोजकर निकाल सकती है…

हाल ही में किच्छा क्षेत्र में हुए जघन्य हत्याकांड का सफल खुलासा कर अपराधियों पर शिकंजा कसने में कोई kor कसर नहीं छोड़ी, चुनावी रंजिश के चलते ग्राम दरऊ निवासी आलिम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल छह विशेष पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई।

पुलिस ने तकरीबन 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस की मदद से आरोपियों के संभावित ठिकानों रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक दबिश दी। दबाव बढ़ने पर आरोपी आत्मसमर्पण की फिराक में थे। इसी दौरान 23 अगस्त 2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बरेली रोड स्थित शर्मा ढाबा से दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अकील (60 वर्ष) और रिहान खान (30 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम दरऊ, के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध तमंचे (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पूरी टीम की तत्परता और पेशेवर दक्षता की सराहना की और कहा कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह नेगी, उपनिरीक्षक हेमचन्द्र तिवारी, अपर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, कांस्टेबल 616 बृजमोहन सिंह और कांस्टेबल 1084 देवराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed