कोतवाली ज्वालापुर में मनाया गया विश्व अल्पसंख्यक दिवस, सीओ जितेंद्र चौधरी, एसओ कुंदन सिंह राणा ने किया समाजसेवियों को सम्मानित….
हरिद्वार: आज़ विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर देशभर में सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है जनपद हरिद्वार में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा कोतवाली ज्वालापुर पर अल्पसंख्यक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के हाजी यूनुस मंसूरी,सलीम अहमद,क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों को बुलाकर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकार ज्वालापुर द्वारा कुशलता पूछ कर शाल पहनकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निराकरण किया गया। इस अवसर पर शसहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा गोष्टी मे आये सभी महानुभाव को संवैधानिक और कानूनी अधिकारो के बारे एवं कानूनी संरक्षण भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 के तहत शैक्षिक और सांस्कृतिक अधिकारो के बारे मे जानकारी दी गयी
कार्यक्रम में सम्मानित हुए व्यक्तियों द्वारा उक्त तिथि में किया गया आयोजन व समस्याओं का समाधान के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की प्रशंसा भी की गई।






