सीएम धामी की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, वाइब्रेंट विलेज पर हुई चर्चा….
आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट किया.
इस दौरान सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह को उत्तराखंड में वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत संचालित कार्यों व शीतकालीन यात्रा के संबंध में अवगत कराया गया साथ ही सहकारिता क्षेत्र के सशक्तिकरण एवं सहकारी संस्थाओं और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की।

