September 8, 2026

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर धामी सरकार के अधिकारी अलर्ट, मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की दी जानकारी….

0
Screenshot_20260908_180933_Gallery

हरिद्वार: सनातन धर्म संस्कृति के प्रतीक कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से धामी सरकार के अधिकारियों ने तैयारियों को धरातल पर अंतिम रूप देना शुरु कर दिया, मेला प्रशासन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं एवं चुनौतियों का आकलन कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए लगातार जुटा हुआ है। कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने प्रेस वार्ता कर अब तक की प्रगति और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुंभ के लिए करीब 700 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के काम शामिल हैं। फिलहाल भवन निर्माण, पुल, गंगा घाट और सड़कों से जुड़े स्थायी कार्य अलग-अलग स्थानों पर जारी हैं। मानसून समाप्त होने के बाद अस्थायी कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।

मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने बताया कि इस बार कुंभ की तैयारियों में करीब 75 फीसदी स्थायी और 25 फीसदी अस्थायी कार्यों पर फोकस रखा गया है, ताकि भविष्य में भी इन सुविधाओं का उपयोग किया जा सके। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए अलग टीम गठित की गई है, जो समय-समय पर मौके पर पहुंचकर कार्यों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है और किसी भी व्यक्ति के पास सुझाव या शिकायत है तो वह प्रशासन के समक्ष दर्ज करा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed