भाजपा शीर्ष नेतृत्व की आंखों में ध्रुव तारा बनकर चमके सीएम पुष्कर सिंह धामी…
काम और नाम हर जगह बोलता है चाहें वो पार्टी नेतृत्व हो या पूरा प्रदेश, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में सीएम धामी की कर्मशक्ति का जलवा ऐसे बिखर चुका है जैसे लगातार चमकने वाले ध्रुव तारे की हमेशा चमकने वाली चमक….
आज सीएम धामी के दिल्ली दौरे के दौरान जब उनकी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से हुई तो दोनों नेताओं के चेहरों के भाव खुद में एक गहरी आपसी समझ का प्रदर्शन कर रहे थे…
पिछले दिनों केदारनाथ धाम में आये पीएम मोदी की जबां पर सीएम धामी छाए रहे तो वहीं पार्टी आलाकमान की आँखों का तारा बने सीएम धामी के UCC जैसे बड़े कार्यो पर गृह मंत्री अमित शाह समेत पूरा संगठन उनकी प्रशंसा करता दिखाई पड़ता हैं….
सहज, सरल सौम्य वाले सीएम धामी अब संगठन में भी फुल प्रूफ धाकड़ धामी साबित हो गए है।

