एसजीआरआरयू में आयोजित हुई एस.एस.आर पॉलिसी पर कार्यशाला….

0

 देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएसटी सर्ब के अंतर्गत एस.एस.आर. पाॅलिसी पर आधारित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं एवं फेकल्टी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यशाला के मुख्य समन्वयक डाॅ लोकेश गम्भीर, कुलसचिव श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने जानकारी दी कि ई.एम.आर. प्रपोज़ल राइटिंग एण्ड एनालिटिकल इंस्ट्रुमेंटेशन विषय पर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं के साथ महत्वपूर्णं जानकारियां साझा की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डाॅ संजीव कुमार वार्ष्णेय (पूर्व सलाहकार एवं प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सहयोग डीएसटी विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार) ने ई.एम.आर. प्रस्ताव के दौरान पालन की जाने वाली बुनियादी रणनीतियों एवम् चरणों का वर्णन किया। उन्होंने प्रस्ताव लेखन के लिए संकाय सदस्यों के संदेह भी दूर किये। कार्यशाला का परिचय डाॅ अरुण कुमार डीन, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज द्वारा किया गया।

 कार्यशाला का संचालन डाॅ रश्मि वर्मा जुयाल, अनुसंधान सचिव द्वारा किया गया। कार्यशाला में डाॅ दिव्या जुयाल एवम् सभी विभागों के डीन एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed