विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बन्नू बिरादरी देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा…
देहरादून: समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बन्नू बिरादरी संगठन देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने आज बिरादरी की चीफ पैट्रन एवं कैंट विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शपुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान बन्नू बिरादरी देहरादून की ओर से प्रधान दीपक भाटिया, ट्रस्टी अमित कपूर एवं संजीव विरमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्की खन्ना, कोषाध्यक्ष रमेश खनिजो, सचिव हरीश भाटिया, रसिक भाटिया उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी को बन्नू बिरादरी देहरादून द्वारा समाजहित में की जा रही विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधान दीपक भाटिया ने बताया कि विभाजन के बाद बन्नू समाज के परिवार देहरादून आकर मुख्य रूप से प्रेमनगर, पटेलनगर, करनपुर, मच्छी बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में बसते चले गए। आज देहरादून में बन्नू समाज की लगभग 20,000 की आबादी निवास करती है।
उन्होंने बताया कि बन्नू बिरादरी देहरादून का उद्देश्य समाज को संगठित करते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाना है। बिरादरी द्वारा सदस्यता अभियान, वैवाहिक सेवा, महिला विंग की गतिविधियां तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एकजुट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बिरादरी की वर्तमान गतिविधियों एवं भविष्य में समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा की।

