नशा तस्करों को चैन से नहीं बैठने देगी उधम सिंह नगर पुलिस, फिर हुई मुठभेड़, जानिए मामला…

0

अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल, पुलिस को ऐसी सफलता के लिए लगातार सख़्ती बरतनी पड़ती है कुछ ऐसे ही नक्शे कदमों पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में उधमसिंहनगर पुलिस चल रही है पिछले कई माह से नशा तस्करों, माफियाओं पर पुलिस के कड़े एक्शन जारी है….

इसी कड़ी में कार्रवाई जारी रखते हुए आज ग्राम गिद्धौर और ज्ञानपुर गौडी में चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार युवक द्वारा पीछा करने के दौरान पुलिस पर 315 बोर के तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। पुलिस टीम के जवाबी फायर में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है पकड़े गए बदमाश की तलाशी में 260 ग्राम अवैध स्मैक व नकदी बरामद हुई है।

पकड़े गये अभियुक्त की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ राजू पुत्र स्व. गुरदीप सिंह उर्फ बिल्लू निवासी गिद्धौर नानकमत्ता के रूप में हुई

 गिरफ्तार अभियुक्त थाना नानकमत्ता से स्मैक तस्करी के दो अभियोगों में वांछित चल रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed