उधमसिंहनगर में पुलिस की सख्ती, सात घंटे में फायरिंग का अभियुक्त गिरफ्तार…

0

अपराधियों को नहीं मिल रही राहत, शातिर बदमाश भी है आहत… कुछ छोड़ चुके है उधमसिंहनगर कुछ ने जनपद को छोड़ने में ही समझी है राहत…. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस को सख्त निर्देश जारी करते हुए किसी भी आपराधिक घटना पर तत्काल एक्शन के निर्देश दिए है नतीजतन हालिया फायरिंग की घटना पर पुलिस ने सात घंटे में अभियुक्त को धर दबोचा… जानिए पूरा मामला…

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष दिनेशपुर के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21.03.2025 को अभियुक्त द्वारा सुखीजा टाईल फैक्ट्री, रामबाग दिनेशपुर के पास सांय में वादी मुकदमा महिपाल गंगवार पुत्र नत्थू लाल निवासी- ग्राम सोनार खेडा थाना केमरी रामपुर, हाल निवासी- सुखीजा टाईल फैक्ट्री, रामबाग रोड, दिनेशपुर को पैसों के लेन-देन को लेकर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। फायरिंग की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाकर फरार हो जाने से वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा में पंजीकृत मुकदमा FIR NO- 52/2025 धारा 109/115(2)/352 बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधि0 में नामजद अभियुक्त रवि कश्यप पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम अहरो थाना खजूरिया जिला रामपुर (उ0प्र0) उम्र 20 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,वाहन कार संख्या UK06BL5302 महिन्द्रा बुलेरो के साथ पंजाबी रसोई धौलपुर खानपुर थाना दिनेशपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1-रवि कश्यप पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम अहरो थाना खजूरिया जिला रामपुर (उ0प्र0) उम्र 20 वर्ष

बरामदगी का विवरण

01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, वाहन संख्या UK06BL5302 महिन्द्रा बुलेरो।

पुलिस टीम

1-  थानाध्यक्ष श्री नन्दन सिंह रावत थाना दिनेशपुर  

2- उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार भट्ट थाना दिनेशपुर

3- अ0उ0नि0 अनवर अहमद थाना दिनेशपुर   

 4- कानि0 814 गोबिन्द आर्या थाना दिनेशपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed