इंडियन एक्सप्रेस की सूची में शक्तिशाली नेता के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 32वां स्थान…
प्रभावी काम, दमदार फैसले और उत्तराखंड के अंतिम छोर तक उनका असर, संगठन से लेकर शासन तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्येशैली के प्रभाव पर इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गयी सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची ने अपनी मोहर लगा दी, जिसमें सीएम धामी को 100 सबसे ताकतवर भारतीयों में शक्तिशाली नेता के रूप में 32वां स्थान प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष वह 61वें स्थान पर थे। लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर प्रचंड जीत के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी नेतृत्व क्षमता, मेहनत का परिचय दिया…
देश में यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना जिसके साथ ही सीएम धामी की लोकप्रियता पूरे देश में फैल गयी, इंडियन एक्सप्रेस की सूची ने स्पष्ट कर दिया कि सहज, सरल, सौम्य प्रभाव वाले सीएम धामी की सफलता का सूचकांक लगातार बढ़ रहा है।

