जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम…

0

मेहनत और लगन जितनी विद्यार्थियों की शैक्षणिक सत्र में निरंतर पढ़ाई में बनी रहती है उससे कही अधिक टीचर्स और मैनेजमेंट उनकी तरक्की का अध्याय लिखता है ऋषिकेश में जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज द्वारा संचालित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने इस बार सीबीएससी की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके प्रदेश में परचम लहराकर साबित कर दिया कि सही दिशा और सतत प्रयास तरक़्क़ी के नए आयाम स्थापित करते है। 

दरअसल डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के हाई स्कूल में 102 छात्र छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं वही इंटरमीडिएट के 44 छात्र छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। कुल 146 छात्र छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक हासिल करके प्रदेश में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का परचम लहरा दिया है।

जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज द्वारा गौ, गंगा, और अन्नक्षेत्र चला कर कई तरह के सेवा कार्य की जा रहे हैं, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में परोपकार और छात्रों के जीवन को नया आकार देने में उनका स्कूल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा जिसके परिणाम सभी के सामने है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed