अपराधी छोड़े उधमसिंहनगर, नहीं बच सकेंगे पुलिस के रडार, डबल मर्डर के आरोपी जेल में…

0
IMG-20250524-WA0007

अपराधियों की बदहाली के दिनों की दास्तां अगर देखनी समझनी हो तो उत्तराखण्ड के जनपद उधमसिंहनगर के पिछले महीनों को देखा जा सकता है एसएसपी माणिकांत मिश्रा की सख्ती ने अपराधियों को जिला छोड़ने पर मजबूर कर दिया, पिछले दिनों मर्डर के केस में पुलिस की सख्ती ने आरोपियों को धर दबोचा…

दिनांक 28-4-2025 को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुये डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले पांच सगे भाईयों एंव दो अन्य मुख्य अभियुक्तों को मय घटना में प्रयुक्त पिस्टल सहित गिरफ्तार किया जा चुका था। परन्तु अभियुक्त सागर हुड़िया घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी और फरार अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट भी 

न्यायालय से जारी किया जा चुका था।

   दिनांक 23-5-2025 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम उक्त वाँछित अभियुक्त सागर हुड़िया को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर किच्छा रोड होटल उदय रेजिडेंसी के पास से समय सायं 7.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सागर हुड़िया इससे पूर्व कोतवाली रुद्रपुर से बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका है। अभियुक्त सागर हुड़िया के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय पेश किया जा रहा है। 

नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त

सागर हुड़िया पुत्र अरुण कुमार हुड़िया सिंह निवासी वार्ड नंबर 12 आर्य समाज गली निकट भगत सिंह चौक कोतवाली रुद्रपुर।

आपराधिक इतिहास

1.FIR N.468/2012 धारा 363/366/376/506IPC थाना रुद्रपुर।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed