सीएम धामी के नेतृत्व में रिकॉर्ड खनन राजस्व की प्राप्ति, पारदर्शी व्यवस्था को धरातल पर उतार रहे राजपाल लेघा, जानिए अब तक का राजस्व…
सीएम पुष्कर सिंह धामी का नीति निर्धारण और धरातल पर उसको पूरा करने की जिम्मेदारी को खनन निदेशक राजपाल लेघा ने बखूबी निभाया ..जिसके परिणामस्वरूप आज उत्तराखण्ड को खनन राजस्व से बड़ा लाभ प्राप्त हो रहा है.. पारदर्शी व्यवस्था की सफलता स्पष्ट रूप से इस तरह आंकी जा सकती है कि खनन राजस्व के लक्ष्य से कई अधिक राजस्व प्राप्त हुआ.. खनिज से मिलने वाले राजस्व में सरकार ने 875 करोड़ का राजस्व निर्धारित किया था.. लेकिन सरकार को इस वित्तीय वर्ष में 1040 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में जहां सरकार विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है… तो वही सरकार अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है … यही वजह है कि सरकार की पारदर्शी नीति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अधिकारी भी बेहतर काम कर रहे हैं …जिससे सरकार के संसाधनों में भी वृद्धि हो रही है। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार को राजस्व प्राप्ति में तय लक्ष्य से ज्यादा राजस्व मिला है। सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व खनिज से प्राप्त होता है इसलिए जरूरी है कि खनिज विभाग में पारदर्शी तरीके से काम किया जा सके… जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 2024 में स्थाई प्रभार के तौर पर विभाग के निदेशक पद पर राजपाल लेघा को नियुक्त किया। मुख्यमंत्री के कहे हुए शब्दों को धरातल पर उतरते हुए खनन निदेशक राजपाल लेघा ने विभाग में अवैध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए काम करना शुरू किया …साथ ही ज्यादा राजस्व लाने के लिए ठोस नीति तैयार की..जिसका परिणाम रहा कि विभाग को तय लक्ष्य 875 करोड़ से ज्यादा 1040.57 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। प्रदेश में भले ही खनन को लेकर आरोप प्रत्यारोप चलते रहे हो ..लेकिन विभाग ने अवैध खनन पर लगाम लगाने का काम किया और सरकार को राजस्व प्राप्ति में वृद्धि करके दी।

तय लक्ष्यों से ज्यादा राजस्व प्राप्त होने पर धामी सरकार की तारीफ हर जगह हो रही है … वहीं दूसरे राज्यों की सरकारें भी धामी सरकार की खनन नीति अपना रही है भाजपा संगठन के नेता भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व का कमाल मान रहे है .. जिन्होंने अवैध खनन पर लगाम लगाकर बेहतर प्रदर्शन कायम किया, खनन निदेशक राजपाल लेघा की पारदर्शी कार्यशैली आज प्रत्येक अधिकारी को प्रेरणा दे रही है…
साल निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति
2016-17, 500 करोड़ 335 करोड़
2017-18, 620 करोड़ 449 करोड़
2018-19, 750 करोड़ 414 करोड़
2019-20, 750 करोड़ 396 करोड़
2020-21, 750 करोड़ 506 करोड़
2021-22, 750 करोड़ 575 करोड़
2022-23, 825 करोड़ 472 करोड़
2023-24, 875 करोड़ 645 करोड़
2024-25, 875 करोड़ 1040 करोड़
