February 5, 2026

पारदर्शी कार्यशैली वाले तेज तर्रार आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित ने संभाली हरिद्वार डीएम की जिम्मेदारी…

0

विकास कार्यों को गति प्रदान करने और धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कुशलता पूर्वक धरताल पर उतारने के लिए शासन ने तत्काल हरिद्वार डीएम की जिम्मेदारी आईएएस मयूर दीक्षित को सौप दी, टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित किए गए आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित ने 4 जून हरिद्वार के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। ट्रेज़री कार्यालय में पारंपरिक रूप से उन्हें चार्ज सौंपा गया। जनपदीय अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मयूर दीक्षित पूर्व में टिहरी के जिलाधिकारी, पुनर्वास निदेशक और जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे हैं। हरिद्वार में पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था, पारदर्शिता और जनहित में त्वरित निर्णय होगी। उन्होंने तीर्थनगरी की चुनौतियों जैसे ट्रैफिक और जनसंख्या दबाव से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने की बात कही।

जनसुनवाई को प्रभावी बनाकर, सभी विभागों के समन्वय से प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने पर उनका जोर रहेगा। हरिद्वार को स्वच्छ और सुनियोजित शहर बनाने के लिए वे नगर निकायों और पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed