दूषित गंगा के मूल कारणों पर राष्ट्रीय सावक मंच ने उठाई मुखर आवाज, संयोजक बोले नालों की वजह से सफाई अभियान निरर्थक…..
हरिद्वार: गंगा बंदी के दौरान विभिन्न घाटों पर गंगा सफ़ाई अभियान लगातार जारी है जैसे-जैसे सफाई अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता माँ गंगा के सेवा के प्रति समर्पण भाव में अपना काम कर रहे है वहीं गंगा को दूषित करने में जिम्मेदार बड़े नालों का बहाव भी लगातार जारी है…. आज राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गंगा में गिर रहे गंदे नालों के पानी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नाई सोते के पास गंगा नदी की गोद में बैठकर धरना प्रदर्शन किया। हरिद्वार में कई संस्थाएं गंगा सफ़ाई में अपना योगदान दे रही है लेकिन राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने दूषित होती गंगा की मूल कारणों के प्रति एकजुटता से आवाज उठाकर प्रशासन को जरूर चेतावनी दे दी है।
धर्म नगरी हरिद्वार में गंगा प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले राष्ट्रीय सावक मंच को समाज के धर्म प्रेमियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है क्योंकि आज भी हरिद्वार प्रशासन लगातार दूषित होती गंगा के मूल कारणों से दूर है।



