पत्रकारों के स्वस्थ जीवन के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प, लगाया गया विशेष स्वास्थ्य कैंप…

0

Oplus_0

जनभावनाओं का साकार रूप, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ यानि पत्रकारिता जगत… जिसके स्वस्थ जीवन का आधार स्तंभ स्वयं उत्तराखंड की धामी सरकार बन रही है…

आज सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जिसमें सभी पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने की, इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ओर सूचना महानिदेशक ने कैंप में आए डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ से पत्रकारों का सही से स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया है .. जो राज्य हित के लिए और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। सूचना महानिदेशक ने कहा कि भाग दौड़ भरी कार्यशैली में पत्रकारों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है… इसलिए स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराई जा रही है। 

कैंप में आए डॉक्टर ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया जिन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की चिंता की। डॉक्टर ने सभी पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य रखने के सुझाव भी दिए। साथ ही कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए पत्रकारों ने भी सीएम धामी ओर सूचना विभाग का आभार प्रकट किया जिन्होंने पत्रकारों और उनके परिजनों की चिंता की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed