February 3, 2026

संघर्ष और तप का प्रतीक बने श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, विहिप संगठन मंत्री अमित कुमार ने किया स्वागत…

0

माँ गंगा के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर अपने कर्मबल से सेवा करने वाले श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम का आज विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री अमित कुमार द्वारा  भव्य स्वागत कर उनका माल्यार्पण किया गया, उन्होंने कहा कि श्री गंगा सभा ने ऐतिहासिक कार्य को पूरा करते हुए वर्ष 1962 से रायवाला भूमि को लेकर जारी संघर्ष आज सफलता की मंज़िल तक पहुँचाया, यह केवल भूमि की वापसी नहीं, तीन पीढ़ियों की तपस्या, संस्कारों की पुनर्स्थापना, और गौरव की पुनरावृत्ति है नितिन गौतम का नेतृत्व एक प्रेरणा बन गया है यह विजय हमारे आत्मसम्मान की गाथा बन गई है।

 इस दौरान जिला सह मंत्री दीपक तालियान, शाश्वत वशिष्ठ, मुकुल शर्मा ,सप्तऋषि प्रखंड संयोजक रवि कुमार,बजरंग दल सप्तऋषि प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल दीक्षित, अंश मल्होत्रा, अनिकेत सिंह, रणजीत सिंह प्रखंड अध्यक्ष सुनील सैनी, देशबंधु, दिलीप महेन्द्र जिला उपाध्यक्ष रुड़की आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed