हरिद्वार में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, कच्ची शराब बरामद…

0

आबकारी टीम ऋषिकेश ने नशा तस्करों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद कर नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया, आबकारी विभाग की टीमों ने एक के बाद एक कई जगहों पर मौके से कच्ची शराब की खेप पकड़ी…

दिनांक 29 जून को रात्रि साढ़े 11 बजे मनसा देवी क्षेत्र में एक महिला के घर से 56 पाउच में प्रत्येक पाउच डेढ़ लीटर का भरा हुआ मिला जिसमें लगभग 84 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, इसी कड़ी में आबकारी टीम ऋषिकेश ने दोबारा आज दिनांक 30 जून को सुबह मंशा देवी जंगल में सोनू पुत्र गोपी निषाद, निवासी बड़ाफतवारा पोस्ट बिजोरिया थाना पलिया जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को अवैध कच्ची शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया, अभियुक्त के कब्जे से 150 पाउच प्रत्येक पाउच .5 लीटर कुल 75 बल्क लीटर जब्त कर   धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

हरिद्वार में आबकारी टीम द्वारा रात एवं सुबह की कार्रवाई में कुल 159 लीटर कच्ची शराब जो काशीपुर के तुमडिया डैम से तस्करी कर लाई जा रही थी उसको जब्त किया गया।

टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, अंकित कुमार, दीपा आशीष चौहान उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed