February 4, 2026

पत्नी संग डीएम मयूर दीक्षित ने हरेला के मौके पर किया पौधरोपण, सांस्कृतिक त्यौहार के प्रति समर्पण भाव की बने मिसाल..

0

हरिद्वार: हिंदू धर्म शास्त्रों में त्यौहार घर पर आयोजित हो या सार्वजनिक जगह पर पत्नी की उपस्थिति का विशेष स्थान बताया गया है लेकिन हरेला पर्व के मौके पर डीएम मयूर दीक्षित ने अपनी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित के साथ रोशनाबाद में वृक्षारोपण कर पूरे जनपद में संस्कृति के प्रति समर्पण भाव का एक सकारात्मक संदेश दे दिया….

प्रकृति और पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व पर मयूर दीक्षित ने सपत्नीक जिला कार्यालय परिसर रोशनाबाद में पौधारोपण कर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान का शुभारंभ करते हुए तीन स्थानों पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौधारोपण हेतु स्वयं फावड़ा चलाया। विभिन्न विभागों, संगठनों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हरेला पर्व पर जनपद में 20 हजार पौधों का रोपण किया गया।   

         जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति को हरा भरा करने तथा पर्यावरण एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक होते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चलने वाला यह कार्यक्रम जनजागरुकता के साथ मनाया जाए तथा ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान को सफल बनाए जाने में के लिए जन सहभागिता एवं सभी का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह पर्व केवल एक पर्व ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है जोकि हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाना सिखाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावण असंतुलन को रोकने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ ही भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पौधों का संरक्षण एवं देखभाल हो सके ताकि अभियान केवल पौधारोपण तक ही सीमित न रहे।यह अभियान  समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन समय की आवश्यकता होने के साथ-साथ सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है।    

       हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी ने वेयर हाउस परिसर में गुरियाल के पौधा रोपित कर (मेरा वोट मेरी पहचान मेरा वृक्ष मेरी जान) थीम पर स्वीप कार्यक्रम के तहत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता की शपथ दिलाते हुए सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, परियोजना अधिकारी के एन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश , मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,जिला निबंधक सहकारिता पुष्कर सिंह पोखरियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, आरटीओ नेहा झा, आरटीओ निखिल शर्मा, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,जिला स्वीप आईकॉन वैशाली शर्मा, स्वीप समन्वयक डॉ संतोष चमोला सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed