कावड़ पटरी का कुछ हिस्सा धंसा, तुरंत एक्शन में आये HRDA वीसी अंशुल सिंह मौके पर मरम्मत कराई शुरू…
हरिद्वार प्रशासन में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कांवड़ पटरी के धंस जाने की सूचना मिली, हर की पैड़ी से सीसीआर होते हुए जाने वाली कांवड़ पटरी पर पेयजल निगम की लाइन लीकेज हो गई..
लीकेज इतना बड़ा था कि उससे पूरी सड़क की कट कर बह गई और कई मीटर तक गहरा गड्ढा हो गया, जिसके बाद हरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने तत्काल कमान संभाल हुए अपने अधीनस्थों के साथ पटरी मरम्मत कार्य शुरू कराया…

वीसी अंशुल सिंह ने बताया कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर एक अलग से रास्ता बनाया गया है जिससे कावड़ यात्रा बाधित न हो उन्होंने बताया कि कावड़ पटरी के ठीक नीचे पेयजल निगम की लाइन थी जो सन 1972 में
डाली गई थी जो शायद जर्जर होने के कारण लीक हो गई.शाम तक लाइन की मरम्मत कर कावड़ पटरी की मरम्मत भी कर दी जाएगी…
