February 4, 2026

बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का भारी विरोध, केदार सभा के पुरोहितों ने सीएम धामी को लिखा पत्र….

0

रुद्रप्रयाग: व्यवस्था विवेक से चलती है औऱ विवेक शुद्ध अंतः करण के चिंतन से आता है…. जाने क्यों बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के लिए अध्यक्ष का पद काँटों के ताज जैसे होता जा रहा है केदारनाथ में ना तो व्यवस्थाओं के नवीनकरण औऱ उनकी कार्य प्रगति की रिपोर्ट आयी इसके उलट मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के विरोध की नदी हर दिन उफ़ान पर चढ़ रही है…

हाल ही में रुद्रप्रयाग केदार सभा के पंडे पुरोहितों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को हटाने की मांग कर दी, अन्यथा जनांदोलन की चेतावनी भी दे दी…

धामी सरकार में जब देशभर से रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु चारधाम दर्शन के लिए आ रहें है ऐसे में बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के विरुद्ध पुरोहितों का जनांदोलन एक गलत संदेश दे सकता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed