February 5, 2026

तत्काल एक्शन, आमजन में उत्साह, हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित की जन सुनवाई में 72 शिकायतें, कई का मौके पर निस्तारण…

0

Oplus_131072

हरिद्वार: त्वरित कार्यवाही, तत्काल समाधान…. प्रशासन के इस मूल मंत्र को डीएम मयूर दीक्षित लगातार अपने कार्यकाल में प्रभावी रूप से लागू कर जनसमस्याओं का तत्काल समाधन सुनिश्चित कर रहे है आज हरिद्वार जिला कार्यालय सभागार में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जन सुनवाई आयोजित हुई, जहां कुल 72 शिकायतें दर्ज की गईं। जमीन कब्जा मुक्त कराने, राशन कार्ड, सड़क मरम्मत, पेंशन, बिजली-पानी और बरसात के बाद नालियों की सफाई जैसी समस्याओं पर डीएम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कुछ मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया है। उन्होंने साफ कहा कि जो अधिकारी जनता दरबार में अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतों का समाधान मौके पर हुआ है तो वह शिकायतकर्ता संतुष्ट भी नजर आए हैं लेकिन कुछ शिकायत ऐसी है जिनका समाधान नहीं हुआ है उनमें एक-दो दिन का समय लग सकता है और उनका भी जल्द समाधान किया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा कि उन समस्याओं को भी देखा गया जिनका लंबे समय से निस्तारण नहीं हुआ।

जनपद हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में सजगता को लेकर लगातार आम लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed