February 3, 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ग्राउंड ज़ीरो पर रैनबसेरो का निरीक्षण, देखी सभी व्यवस्थाएं…

0

हरिद्वार: कपकपाती ठंड में धर्मनगरी हरिद्वार में यात्रियों के प्रति बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए डीएम मयूर दीक्षित स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर उतरे…. जैसे जैसे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है उत्तराखंड ओर खास तौर पर हरिद्वार में जहां यात्रियों का बड़ी संख्या में आना जाना रहता है वहां इस सर्दी के चलते यहां आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बने रैन बसेरो का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला प्रशासन ओर नगर निगम की टीम के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बने रैनबसेरो के निरीक्षण के दौरान बिजली की सप्लाई को लेकर सेफ्टी ऑडिट ओर रैनबसेरो में लगे हीटरों की क्वालिटी से सुधार के निर्देश गए है साथ ही रैनबसेरो के कंबलों ओर चादरों की नियमित सफाई हो ऐसी व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए है जिलाधिकारी ने बताया कि शहर भर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है और जैसे जैसे सर्दी बढ़ेगी मांग के अनुसार अलावो की संख्या बढ़ाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed