January 31, 2026

डीपीएस स्कूल रानीपुर के छात्र रहे तनिष बजाज ने बढ़ाया पूरे हरिद्वार का सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सम्मानित, पढिए पूरी खबर…

0

Oplus_131072

हरिद्वार: जीवन में सफलता का आधार आपकी मेहनत और नित्य प्रतिदिन आपका अनुशासन, लगन एवं शिक्षा के प्रति आपके अटुट परिश्रम से तय होता है जनपद हरिद्वार के रानीपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र तनिष बजाज ने अटूट मेहनत और लगन के बल पर शिक्षा, एनसीसी और खेल में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के माध्यम से दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित पूरे हरिद्वार का गौरव बढ़ाया।

एनसीसी नेवल विंग के एक समर्पित कैडेट के रूप में तनिष बजाज ने अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर, लोनावला (2025) में प्रथम स्थान प्राप्त किया और बाद में तनिष को गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) में सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया।

ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट (नेवी एसडी) के रूप में, तनिष बजाज 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में स्वर्ण पदक, बैटन और ट्रॉफी से सम्मानित किया

हरिद्वार के तनिष बजाज ने उपलब्धियों का परचम लहराते हुए नेवी हॉल ऑफ फेम के अंतर्गत भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा मंत्री को जानकारी देना भी शामिल है। एनसीसी के साथ-साथ, वे खेल समिति के प्रमुख और कबड़ी टीम के कप्तान के रूप में भी कार्यरत हैं, जो नेतृत्व और सर्वांगीण उत्कृष्टता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने तनिष बजाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें तुम पर गर्व है और हम तुम्हारे भविष्य के सभी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed