सेवा,जनहित में सदैव प्रतिबद्धता की फिर मिसाल बनें गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, लालढांग–चिल्लरखाल रोड से जुड़ा मामला, जानिए पूरी ख़बर…
Oplus_131072
जनहित में प्रयासों को फलीभूत करने के लिए प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट स्थान रखने वाले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयास एक बार फ़िर जनहित के रंग बिखरने के लिए तैयार है…
राजाजी नेशनल पार्क से जुड़े लालढांग–चिल्लरखाल रोड प्रोजेक्ट को लेकर आज उच्चतम न्यायालय ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के इंटरवेंशन एप्लीकेशन को स्वीकार करते हुए 2023 से लगा स्टे ऑर्डर को हटा दिया है। इस फ़ैसले से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत मिलेगी।
उच्चतम न्यायालय के इस फ़ैसले पर सांसद अनिल बलूनी ने क्षेत्रीय जनता को बधाई दी और उच्चतम न्यायालय में गढ़वाल की जनता का पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, अधिवक्ता सिद्धार्थ यादव व अधिवक्ता वैभव थलेडी को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
