February 16, 2026

नकलविहीन बोर्ड परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध अल्मोड़ा डीएम अंशुल सिंह,अधिकारियों के साथ की समीक्षा…

0

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेशभर में नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के आदेशों का लगातार सख़्ती से असर दिखाई पड़ रहा है इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज न्यू कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में बैठक हुई।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। परीक्षा अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की नकल या अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था, सीसीटीवी की कार्यशीलता, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षाएं पूर्ण अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Channel Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed